उत्तराखंड पर चीन की बुरी नज़र,पढ़िए पूरी ख़बर

नई दिल्ली/उत्तराखंड : अरुणाचल प्रदेश के बाद चीन की बुरी नज़र अब एक और हिमालयी राज्य उत्तराखंड पर पड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चीन उत्तराखंड सीमा से सटे अपने इलाकों में गांव बसा रहा है। ये गांव डिफेंस विलेज के नाम से जाने जाएंगे, जिनकी निगरानी चीनी सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी करेगी।
बताया जा रहा है कि हर गांव में 250 घर होंगे। बड़ी बात यह है कि ये सीमावर्ती गांव वास्तविक नियंत्रण रेखा से सिर्फ 11 किलोमीटर दूर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा चीन एलएसी से 35 किलोमीटर 55-56 घरों वाले गांवों का निर्माण भी कर रहा है। इनकी निगरानी भी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ही करेगी। ये सभी गांव चीनी सीमा से सटे पूर्वी सेक्टर में 400 गांव बसाने वाली योजना का हिस्सा हैं। बता दें कि चीन के साथ पहाड़ी राज्य उत्तराखंड 350 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। हालांकि सीमा से लगे ज्यादातर इलाकों में आजीविका की भारी कमी है, इस वजह से यहां बाहरी प्रवास देखने को मिलता है। इससे पहले खबर आई थी कि चीन उत्तराखंड के नीती पास के समीप नए कैम्प बसा रहा है। चीन की इस नई चाल को लेकर भारतीय सेना और भी ज्यादा सतर्क हो गई है।और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और बढ़ा दी गई है।