पीएम ने उत्तराखंड को दी पहली वंदे भारत,जानिए कितने स्टॉपेज?

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये से देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और देहरादून के बीच ये चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की राजधानी को और तेज गति से जुड़ेगी। इस ट्रेन से दिल्ली और देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय काफी कम हो गया है। ट्रेन में जो सुविधाएं हैं वो इस सफर को आनंद ले सकेंगे। 


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा है पर्वतमाला योजना उत्तराखंड का भविष्य बदलेगा। ट्रेन शुरू होने से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए लाभदायक होगा। वंदे भारत भारत के सामान्य परिवारों की पहली पसंद बन गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी कुछ घंटे पहले ही मैं तीन देशों की यात्रा करके आया हूं आज पूरा विश्व भारत को उम्मीदों से देख रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधन में कहा कि रेलवे का स्वर्णिम युग है। स्वदेश में निर्मित सेमी हाईस्पीड ट्रेन यहां से चलने जा रही है। जल्द ही दुर्गम इलाकों में भी ऐसी ट्रेनें और संचालित की जाएगी। 

यहां रहेगा स्टॉपेज – इस  ट्रेन के पांच स्टॉपेज स्टेशन होंगे जिनमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ हैं। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। वहीं, औसत रफ्तार 63.41 तय की गई है। वंदे भारत देहरादून से चलने वाली सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस से एक घंटे कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *