देहरादून : उत्तराखंड में मौसम अभी और ख़राब हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फ़बारी होने की संभावना है। और राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने यह भी बताया कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम गर्म रहेगा।
वहीं केदारनाथ में अभी भी बारसिह और बर्फ़बारी ज़ारी है। जबकि अन्य धामों में भी मौजम का यही हाल हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में इस साल और सामान्य बारिश हुई है। जिसकी वजह से मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश हुई तो बर्फबारी के भी आसार हैं।
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम : मौसम विभाग

