नई दिल्ली : दिल्ली के लिए केंद्र सरकार के लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी के नेता खुलकर आवाज उठा रहे है। दिल्ली सरकार ने इसे सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करार दिया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी और आप सांसद संजय सिंह के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अध्यादेश को लोकतंत्र के लिए ख़तरा बताया है। और भाजपा को लोकतंत्र का क़ातिल और कहा है कि पूरी भाजपा को फांसी की सजा हो सकती थी ।
भगवंत मान ने ट्वीट कर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय संविधान में लोकतंत्र के क़ातिलों को सजा का प्रावधान होता तो पूरी भाजपा को फांसी की सज़ा हो सकती थी। इस अध्यादेश को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा था कि केंद्र सीएम अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। वहीं आप सांसद सजय सिंह ने कहा था कि केंद्र सरकार सिर्फ तानाशाही जानती है। वो ना लोकतंत्र को मनाती है ना संविधान को और ना ही सुप्रीम कोर्ट को।

