आईएसबीटी के पास ही 22 करोड़ की लागत से बने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरूवार को लोकार्पण किया। जहां सीएम ने तीर्थ यात्रियों से भी वार्तालाप किया। मुख्यमंत्री ने यात्रियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। इसके बाद प्रदेश मुख्यमंत्री ने चंद्रभागा नदी के दाएं तट पर बने सीसी मार्ग का भी लोकार्पण किया और बधाई दी। परिसर के पास 22 करोड़ की लागत से चार धाम ट्रांजिट कैंप भवन का निर्माण हुआ है और पहाड़ी शैली में बना यह भवन तीन तल है, सबसे ऊपरी तल पर कररीब 112 बैड की डोर मेट्री भी है। जो किफायती शुल्क पर यात्रियों को रात्रि विश्राम के लिए बनी है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न राज्यों से चारधाम यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं से बातचीत की।
सीएम ने किया चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का शुभारंभ

