बाबा धीरेन्द्र शास्त्री का नहीं लगेगा दिव्य दरबार

 बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार आज सोमवार को नहीं लगाया जा रहा है। बाबा ने आज पर्ची पर अर्जी नहीं सुनने का एलान किया। वो कथा वाचन करेंगे ये फैसला आयोजन समिति ने लगातार बढ़ रही भी और गर्मी को देखते हुए लिया गया है। ऐआयोजन समिति द्वारा कथा वाचन का समय भी परिवर्तित किया है। हनुमंत कथा वाचन दोपहर के 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा, आपको बतादें की ऐसा सिर्फ आज सोमवार 15 मई के लिए हुआ है।  पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से अपील की है कि जो जहां है वहीं से हनुमंत कथा को सुनें। अपने घर में रहकर ही कथा सुनें। उन्होंने कहा कि हनुमंत कथा रद्द नहीं की जाएगी। 
उन्होंने बताया है कि क्योंकि कथास्थल वाले इलाके में जाम लग रहा है। ढाई-ढाई घंटे लोग फस जा रहे हैं इसकी वजह से ही घर में रहकर ही कथा सुनें। लाखों की भीड़ को देखते हुए अपील है कि कम से कम लोग में पहुंचे। सोमवार को लगने वाले दरबार में सामूहिक अर्जी लगेगी। फिर जो हनुमान जी की इच्छा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *