पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले में बीते रविवार रात करीब 10 बजे गुरुद्वारा साहिब में एक महिला को गोली मार दी गई जिसपर मर्यादा तोड़ने का आरोप है। या घटना गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब परिसर में हुई है। खबर है कि 33 वर्षीय परमिंदर कौर गुरुद्वारा परिसर में सरोवर के किनारे शराब का पी रही थी। युवती को गुरुद्वारा प्रबंधक के कक्ष में ले गए, साथ खड़े एक व्यक्ति ने पिस्टल निकाली और चार गोलियां युवती पर चला दीं। पुलिस ने पटियाला के अर्बन एस्टेट में रहने वाले आरोपी निर्मलजीत सिंह सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। मर्यादा तोड़ती हुई महिला 33 वर्षीय परमिंदर कौर वहां परिसर में ही शराब का सेवन कर रही थी। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर है और वह प्रतिदिन गुरुद्वारे आते थे।
श्रद्धालु सागर मल्होत्रा भी फायरिंग में घायल हुए है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने इस मामलें में बताया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद किया गया है। आरोपी ने किस कारण महिला को गोली मारी, यह अभी जांच का विषय है। यह संवेदनशील मामला है। घटना की जांच के बाद ही आधिकारिक रूप से बयान जारी किया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

