रामपुर : रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना सुबह से शुरू है। यहां बुधवार को मतदान हुए थे। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में आए हैं। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को प्रत्याशी बनाकर उतारा है। उधर, छानबे सीट पर सपा ने कीर्ति कोल और अपना दल ने रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाकर उतारा था। कीर्ति कोल को 36386 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 36869 मत मिले। सपा प्रत्याशी कीर्ति 150 मत से आगे चल रही हैं। कीर्ति कोल को 33968 मत मिले हैं और रिंकी कोल को 33818 मत मिले। आजम खां के हाथ से स्वार सीट निकल गई है। यहां अपना दल के शफीक अहमद अंसारी ने 8,824 वोटों से जीत दर्ज की है।
स्वार सीट से आजम खां की हार, शफीक अहमद अंसारी की जीत

