नई दिल्ली : सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे जारी किए गए हैं। इस बार 87.33 पास प्रतिशत गया। रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों पर मिलेगा। आपको बता दें कि पिछले साल सीबीएसई बोर्ड में 91.25 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि इस वर्ष 84.67% छात्र ही पास हुए हैं। वहीं पिछले वर्ष 94 फीसदी छात्राएं पास हुई थीं, जबकि इस वर्ष 90.68 प्रतिशत छात्राएं ही पास हुई हैं। नोएडा के कैम्ब्रिज स्कूल की छात्रा कीर्ति शर्मा ने 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सीबीएसई 12वीं में गौतमबुद्धनगर का परिणाम 87.33 प्रतिशत रहा। जिले में 18476 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। 16136 छात्र पास हुए हैं। नोएडा क्षेत्र का परिणाम 80.36 प्रतिशत रहा।CBSE 10 अथवा CBSE 12 स्पेस अपना रोल नंबर टाइप कर, 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा।
CBSE 12वीं के रिज़ल्ट जारी, 87.33 रहा

