आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी। सीएम आज बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पहुंचे थे। पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महिलाओं का नेतृत्व करने वाला भाजपा की नेता सुशील बलूनी के निधन पर सरकार के मंत्रियों, राजनेताओं और राज्य आंदोलनकारियों व समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखंड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

