अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के निकट सारागढ़ी पार्किंग के पास बीते शनिवार देर रात धमाके की जांच की थी, कि आज सोमवार सुबह फिर से करीब छह बजे एक बार फिर वहीं धमाका हुआ है। इसमें एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। करीब 30 घंटे में दूसरे धमाके से लोगों में डर बन गया है। दूसरा धमाका भी वहीं हुआ जहां पहला ब्लास्ट किया गया था लोग डर गए हैं।
तीन लोगों को लगी चोट-
बीते शनिवार देर रात श्री हरमंदिर साहिब के निकट बम धमाका हुआ। सारागढ़ी पार्किंग के निकट अचानक धमाका हुआ और सारागढ़ी पार्किंग के शीशे टूट गए थे और वहां बेंच पर सो रहे एक युवक समेत तीन लोग मामूली जख्मी हो गए थे। लोकल फॉरेंसिक टीम को जांच के दौरान वहां से 5-7 टुकड़े मिले, आला अधिकारियों ने मोहाली से फोरेंसिक की टीम बुलाई गई है। मामले की जांच जारी है। शनिवार देर रात सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से हैरिटेड स्ट्रीट में बैठ कर कीर्तन श्रवण किया जा रहा था।

