देहरादून : उत्तराखंड में आज फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चमोली और रुद्रप्रयाग में सुबह करीब दस बजे भूकंप के झटके आने से डर का माहौल पैदा हो गया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों व दुकानों से बहार भागे और डर गए।
चमोली में सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं । रुद्रप्रयाग में भूकंप 9.54 बजे आया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बाजारों में दुकानदार भी दुकानों से बाहर आ गए।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने कहा है कि झटका होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चल पाया है। जनपद में बीते 24 जनवरी को भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।

