बदरीनाथ धाम में शनिवार दोपहर में करीब दो बजे नीलकंठ पर्वत की तलहटी में हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन ऋषि गंगा में हुआ है। इन दिनों बद्रीनाथ धाम की चोटियां बर्फ से ढकी हुई हैं। दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम समेत यमुना घाटी में तेज आंधी तूफान और गर्जना के साथ रुक रुककर बारिश होगी।
महिला की मौत
यमुनोत्री धाम से दर्शन कर गंगोत्री दर्शन को जा रही महिला पत्थर की चपेट में आ गई और दर्दनाक मौत हुई है। परिजनों द्वारा बड़कोट सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उक्त महिला को मृत बताया गया।
प्राप्त जानकारी के चलते, आंध्र प्रदेश की महिला श्रद्धालु टी सरोजा पत्नी बैंकट रमन उम्र 46 वर्ष निवासी अलकापुरी कोथपैरा हैदराबाद शुक्रवार की शाम को दर्शन कर खरादी कस्बे में एक होटल में रुके और शनिवार की सुबह गंगोत्री धाम रवाना होते समय पहाड़ी की ओर खड़े वाहन के पास जाते समय अचानक पहाड़ी से आए पत्थर से सर पर चोट लग गई।

