छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के अरनपुर में शहीद हुए 10 जवानों को आज अंतिम विदाई दी गई जहां सलामी देने आज राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री बघेल के साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी दंतेवाड़ा मौजूद थे। दोनों ही ने शहीदों को कंधा दिया। जिसके बाद वह लोग जवानों के परिवारों से मिले। मुख्यमंत्री यहां पर अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक भी भी करेंगे और शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, हमारे जवानों ने नक्सलियों से लड़ते हुए शहादत दी है। उनकी ये शहादत बेकार नहीं जाएगी। नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब और तेज होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, नक्सलियों को हमारे जवान घेरकर जंगल में मारते हैं और उनके शवों को लेकर भी आते हैं। नक्सलियों को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उनको अब ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा।

