प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक का एलान, सब तरफ शोक का माहौल

देहरादून : प्रदेश के परिवहन कल्याण मंत्री बागेश्वर के विधायक चंदन राम के निधन की खबर के बाद से प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। चन्दन राम दास का राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ। वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने। इससे पूर्व एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने थे।
चंदन रामदास लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इससे पहले भी विधानसभा सत्र के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तब उन्हें सत्र छोड़कर जाना पड़ा था। बुधवार को एक बार फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब 1:00 बजे सांस लेने में दिक्कत के बाद जिला अस्पताल भर्ती किया गया  कुछ देर बाद उनके निधन की खबर सामने आई। कई बड़े नेता अस्पताल उनसे मिलने पहुंचे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *