घर से निकलने पर कार या बाइक पार्किंग को लेकर अब आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा, इस बड़ी समस्या से अब आपको ऐसे निजात मिलेगी , पुलिस ने इस समस्या का हल खोजते हुए एक पार्किंग सेवा देने वाली पार्क प्लस मोबाइल एप्लीकेशन से करार किया है। यातायात पुलिस ने बीते मंगलवार को इस ऐप को शहर के 400 छोटे-बड़े और पेड और अनपेड पार्किंग स्थलों की सूची तैयार करके दी है।
इसे पार्क प्लस ने अपने डाटा में सुरक्षित किया है और एक क्लिक पर ही आप पार्किंग बुक हो जाएगी। एप खुद बखुद आपको रास्ता दिखाते हुए पार्किंग स्थल पर ले जाएगी। शहर में पार्किंग की समस्या के चलते आए दिन जाम लगता है। यही नहीं लोग सड़क पर गाड़ियां खड़ी करते हैं, इससे यातायात तो बाधित होता ही है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इसके लिए पार्क प्लस नाम के मोबाइल एप्लीकेशन को शहर और आसपास के करीब 400 पार्किंग स्थल की जगहों पर डाटा तैयार किया गया है। ऐप पर क्लिक करें, और अपनी लोकेशन डाले आपको ऐप नेविगेशन से डेस्टिनेशन तक पहुंचाएगी। इसपर चालान की भी जानकारी मिल सकेगी।

