पछवादून की जल विद्युत परियोजनाओं को पानी की सप्लाई देने वाली शक्ति नहर आज एक महीने के लिए बंद हो गई है। यह निर्णय शक्ति नहर में कराए जाने वाले मरम्मत के कार्यों की वजह से लिया गया है। नहर के बंद होने से एक महीने में करीब ढ़ाई हजार मेगावाट बिजली का नुकसान होगा।
डाकपत्थर से लेकर ढालीपुर तक शक्तिनहर को आज बुधवार से एक महीने लिए फिलहाल बन किया गया है।हर पांच साल बाद शक्ति नहर को बंद करना पड़ता है ताकि क्षति को दुरुस्त करने के लिए समय मिल सके। इस वजह से इस बार 51 मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाओं से बिजली का उत्पादन नहीं हो सकेगा।
2520 मेगावाट बिजली का नुकसान उठाना पड़ेगा। इतनी बड़ी मात्रा में बिजली का उत्पादन प्रभावित होने से गर्मी के मौसम में बिजली की किल्लत की समस्या कई गुना बढ़ जाएगी।

