दिल्ली सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बच्चो के लिए फ्री कोचिंग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार को श्रम विभाग के साथ बैठक करके अधिकारीयों को निर्देश देते हुए मजदूरों के लिए घर और छात्रावास के इंतजाम करने की ज़िम्मेद्दारी  सौपी है। केजरीवाल ने विभाग को आदेश दिए कि सरकारी सुविधाओं एवं योजनाओं को दिल्ली में पंजीकृत सभी 13 लाख श्रमिकों को लाभ पहुंचाया जाए।

इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली मुख्यमंत्री के  कार्यालय  से  ट्वीट भी हुआ है जिसमें बताया गया है कि दिल्ली सरकार सभी श्रमिकों को बसों में फ्री सफर के लिए सालाना डीटीसी पास देगी। श्रमिकों के रहने के लिए घरों एवं हॉस्टल का भी इंतज़ाम करेगी। श्रमिकों के बच्चों के लिए फ्री कोचिंग चलाई जाएँगी। 

दिल्ली सरकार ने ये भी बताया है कि सभी श्रमिकों को टूलकिट दिए जाएंगे एवं बड़े स्तर पर उनके लिए स्किल डेवेलेपमेंट प्रोग्राम चलाए जाएंगे। सभी श्रमिकों को ईएसआई स्कीम एवं ग्रुप इंश्योरेंस भी दिया जाना तय हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *