ऋषिकेश : ऋषिकेश के थाना मुनिकीरेती के गूलर से एक किमी आगे पावकीदेवी की तरफ जा रही एक कार अचानक बैलेंस खो बैठी और दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। खबर की मानें तो, वाहन में चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है दोनों सगे भाई बताए जा रहे है।हादसे में घायल हुए सभी लोगों को 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
मुनिकीरेती में हादसा, दो भाइयों मौत

