माफिया भाइयों के शूटरों का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट

प्रयागराज : अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले सभी आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। एसआईटी की टीम कातिलों से लगातार पूछताछ करने में लगी है। शूटरों ने कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं। हत्याकांड में जिन असलहों से मारा गया है वो दिल्ली के कुख्यात जितेंद्र गोगी गैंग से शूटरों से लिए गए थे।

हमीरपुर के शूटर सनी सिंह से पुछा गया है तो इस बात की पुष्टि हुई है।  हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि सनी के इस खुलासे में कितना सच है, यह विस्तृत पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। कस्टडी रिमांड के दौरान शूटर सनी सिंह ने बताया है कि दो साल पहले वह दिल्ली गया था। दिल्ली में उसकी मुलाकात गोगी गैंग के एक कारिंदे से हुई थी। उसने ही सरगना जितेंद्र गोगी से मिलना हुआ था।गोगी गैंग ने उसे जिगाना और गिरसान पिस्टलें दी थीं। ऐसे में विस्तृत पूछताछ के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।अभी तक शूटरों ने हत्या की वजह को लेकर मुंह नहीं खोला है। शूटर कह रहे हैं कि उन्हें बस बड़ा डॉन बनना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *