अमृतसर : खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस के शिकंजे से दूर हैं, लगातार चकमा दे रहा अमृतपाल भले ही पंजाब पुलिस को गुमराह करने में सफल हो रहा है लेकिन आज उसकी पत्नी किरणदीप कौर को गुरुवार को लंदन की फ्लाइट पकड़ने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्त में ले लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक़, किरणदीप कौर सुबह 11.40 बजे एयरपोर्ट पहुंची थी। डेढ़ बजे की फ्लाइट से वह यूके जा रही थी।
लिस्ट में नाम देख इमीग्रेशन ने उन्हें रोका और उनसे पूछताछ शुरू की,सुरक्षा एजेंसियां भी किरणदीप कौर से पूछताछ में लगी हुई हैं मौके पर पंजाब पुलिस मौजूद है। किरणदीप अपने परिजनों के साथ एयरपोर्ट पहुंची थी।
अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर की आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा से जुडी हुई है। शादी से पहले किरणदीप एक ऑनलाइन कंपनी में जॉब कर रही थी और अब नहीं करती। वह सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक वर्ष पहले अमृतपाल के संपर्क में आई थी। किरणदीप कौर यूनाइटेड किंगडम की नागरिक है।

