ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रमुख मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन

लखनऊ : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रमुख मौलाना राबे हसनी नदवी का आज निधन हो गया। वह 94 साल के थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके परिजनों ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए रायबरेली से लखनऊ लाया गया था, जहां डालीगंज के नदवा मदरसा में उनकी मौत हो गई।
मौलाना राबे हसनी नदवी का 1 अक्टूबर 1929 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली के तकिया कलान में हुआ था। वह एक इस्लामिक स्कॉलर थे। नदवी दारुल उलूम नदवतुल उलमा के आठवें चासंलर भी रह चुके थे। इसके अलावा मौलाना राबे हसनी नदवी अलामी रबीता अदब-ए-इस्लामी, रियाद के वाइस प्रेसिडेंट थे। बता दें कि नदवी को 2002 में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद 1955 में वह अरबी विभाग के प्रमुख बनाए गए । वहीं, 1970 में अरबी डिपार्टमेंट के डीन बने। अरबी भाषा और साहित्य में उनके योगदान के लिए उन्हें भारतीय परिषद उत्तर प्रदेश की तरफ से पुरस्कार से नवाजा गया था।