कोरोना के आंकड़े फिर बढ़े, मामले 44 हजार के पार

नई दिल्ली : भारत में कोरोना के मामले ज्यादातर मामलें बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 10 हजार 158 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ देश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हजार 998 पहुंची हैं।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा है कि  भारत में कोरोना संक्रमण की दैनिक दर 4.42 फीसदी और साप्ताहिक दर 4.02 प्रतिशत है। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत पहुँच गई है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.71 प्रतिशत है।देश में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,035 हो गई है।

अभी तक कुल 4,42,10,127 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,24,653 खुराक लगीं हैं। इस बारे में रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर,से कहा गया है कि  ‘अभी चौथी लहर की कोई आहट नहीं है। देश में ज्यादातर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *