तेजपुर : आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी। इसके लिए जगह चुनी गई तेजपुर जोकि असम राज्य में आता है। और यह अरुणाचल सीमा के पास है। तेजपुर से तवांग लगभग 300 किलोमीटर है।
तेजपुर से अरुणाचल की सीमा मात्र 80KM दूर रह जाती है. इस सीमा के पास सुखोई का गरजना ये चीन को साफ संदेश है कि ये नया भारत है। कुछ दिनों पहले ही चीन ने अरुणचाल के 11 जगहों के नाम बदल दिए। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सख्त जवाब दिया। क्योंकि चीन 2017 और 2021 में ऐसा ही कर चुका था. इसके बाद अमेरिका ने भी चीन को खरीखोटी सुनाई और बताया कि अरुणाचल भारत का अभिन्न अंग है। इसके ठीक बाद राष्ट्रपति का फाइटर जेट में उड़ान भरना चीन को बड़ा संदेश है। अरुणाचल से असम की सीमा लगती है. उधर चीन म्यांमार से भी भारत में नजर रखने की तैयारी कर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक वहां एक बंदरगाह में तेजी से निर्माण कार्य हो रहा था। जोकि भारत के लिए एक बड़ा खतरा भी है। चीन भारत को किसी न किसी तरह उलझा कर रखना चाहता है. ताकि वो अपनी चाल में कामयाब हो पाए। सबसे पहले उसने गलवान इलाके में संघर्ष किया. इसके बाद पूर्वी लद्दाख में फिर अरुणाचल के तवांग में। विदेश मंत्रालय ने चीन को सख्त मैसेज दिया तो भी गलती मानने के बजाय चीन ने दोहराया कि अरुणाचल हमारा ही हिस्सा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 में भरी उड़ान, कही ये बात

