औली में आज से रोमांचक दौर शुरू होने जा रहा है। सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देने के लिए आज औली की धरती पर खिलाड़ी का जमावड़ा हुआ है। सीएम धामी भी इस आयोजन में उपस्थ्ति है। सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देने के लिए आज आठ अप्रैल से औली में स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड और स्काई रनिंग एसोसिएशन उत्तराखंड संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर की स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। आयोजन कर रहा है।
रेस बदरीनाथ हाईवे पर स्थित हनुमान चट्टी से औली तक आयोजित होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर से प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए देश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों की तरफ से रजिस्ट्रेशन हुआ है। इस कार्यक्रम में उड़ीसा, यूपी, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड के प्रतिभागी भी होंगे। नेपाल और यूपी से भी एक-एक महिला ने पंजीकरण करवाया है।

