पर्यटक स्थलों में उमड़ी भीड़,लगातार स्कूलों की छुट्टी का असर

नैनीताल : बच्चों का नया सेशन शुरू हुआ और उसके तुरंत बाद ही गुड फ्राइडे और वीकेंड पड़ गया,जिसके बाद सभी सैलानी नैनीताल के लिए निकल गए हैं। नैनीताल और आसपास के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की भीड़ उमड़ी हुई। इसके चलते हल्द्वानी से लेकर नैनीताल तक के होटल और पार्किंग फुल हो चुकी है। शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन की छुट्टी के चलते दिल्ली, नोएडा और यूपी के अन्य शहरों से आने वाले सैलानियों ने नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में एडवांस होटल की बुकिंग करायीं है।

कल आने वाले रविवार तक होटल और रिजॉर्ट बुक हो चुके हैं। नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने नैनीझील में नौकायन किया जबकि घुड़सवारी के शौकीन पर्यटक बारापत्थर पहुंचे। मल्लीताल स्थित पंत पार्क सुबह से ही सैलानियों से पैक रहा।नैनीताल के भीमताल/भवाली/मुक्तेश्वर। तीन दिन की छुट्टी के चलते बीते दिन शुक्रवार को भीमताल से लेकर कैंची तक घंटों जाम लगा हुआ । जाम के चलते सैलानियों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *