नई दिल्ली : पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा के दौरान दोनों समुदायों के बीच बेहद हिंसक झड़प हुई थी। जिसके बाद क्षेत्र में कई दिनों तक तनावका माहौल बना था। फिलहाल हालात को देखते हुए पुलिस अपनी ओर से कोई जोखिम नहीं लेना चाहती जिसके लिए तैयारी की हुईं हैं, आज सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जहांगीरपुरी में पुलिस ने शोभायात्रा के लिए सिर्फ 200 मीटर का दायरा बनाया है और ठीक रामनवमी की तरह ही हनुमान जयंती पर भी पुलिस ने रामलीला मैदान के 200 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग की है। उसी के अंदर ही शोभायात्रा निकालने का निर्देश है।
आज जहांगीरपुरी में दो शोभायात्रा,पुलिस की तैयारी पूरी

