नई दिल्ली : देश में कोरोना का ख़तरा फिर से पैर पसार रहा है। एक बार फिर इसके मामलों ने तेजी पकड़ी हैं। संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी जारी है। प्रति दिन नए मरीजों के मामले में भारत पहले से ही दुनिया के टॉप-10 देशों की सूची में शामिल था। अब मौतों के मामलों में भी भारत टॉप-10 देशों की सूची में आ गया है।
आंकड़ों के मुताबिक़, 24 घंटे के अंदर देश में रिकॉर्ड 4,435 लोग संक्रमित सामने आए हैं। ये पिछले 163 दिन के आंकड़ों में सबसे अधिक है। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या 23 हजार 91 पहुंच गई है। एक्टिव केस का मतलब ऐसे मरीज, जिनका अभी इलाज जारी है। पिछले 24 घंटे के अंदर 15 लोगों ने जान गई है। जिनमें चार-चार केरल और महाराष्ट्र में मौतें हुईं। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी और राजस्थान में एक-एक कोरोना संक्रमित ने जान गवाई हैं।
सतर्क और सावधान : 24 घंटे में चार हजार कोरोना संक्रमित

