नवजात बच्चे को अस्पताल के अंदर से बाहर ले आया कुत्ता

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सरकारी अस्पताल से बेहद दर्दनाक खबर है। जहां एक कुत्ता अस्पताल में घुस गया और प्रसूति विभाग से नवजात बच्चे को नोचते हुए अस्पताल से बाहर ले आया। सभी ये देखकर हैरान है कि किसी की भी नजर कुत्ते पर नहीं  बाहर जब सिक्योरिटी गार्ड ने अचानक से देखा तो उसने कुत्ते के मुँह से बच्चे को छुड़ाया। तब तक बच्चे की मौत हो गई थी।मैकगैन जिला अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने मीडिया को सूचित किया कि कुत्ते के मुंह में बच्चे को देखा है। इसके बाद उसका पीछा किया। कुत्ता शनिवार सुबह करीब 7 बजे अस्पताल के प्रसूति वार्ड के चारों ओर भाग रहा था। बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ा लिया गया। इसके बाद डॉक्टर्स ने उसकी जांच की। तब तक उसकी मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *