कराची : आज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपना पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद यह अहम् फैसला लिया है। गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले न्यूजीलैंड की टीम सीमित ओवरों की सीरीज खेलने पाकिस्तान गई थी। यह फैसला पहला वनडे मैच खेले जाने से कुछ घंटे पूर्व लिया गया है। आज शुक्रवार को ही दोनों टीमों के बीच का पहला मुकाबला रावलपिंडी में होना था।
जैसा की पहले से प्रस्तावित है की आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को बीच तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज की पारी खेली जानी थी। जिस पारी का प्रथम मैच आज 17 सितंबर को, दूसरा मैच 19 सिंतबर को और तीसरा एकदिवसीय मैच 21 सितंबर को रावलपिंडी में रखा गया था। एकदिवसीय सीरीज के बाद दोने देशों के दरम्यान तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी खेली जानी थी। इस सीरीज के तीनों मैच लाहौरे के गद्दाफी स्टेडियम में प्रस्तावित थे। न्यूजीलैंड की के टीम लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान क्रिकेट सीरीज खेलने आई थी। कीवी टीम ने आखिरी बार न्यूजीलैंड का दौरा साल 2003-04 में किया था।
सरकार के सुरक्षा अलर्ट के बाद न्यूज़ीलैण्ड का पाकिस्तान दौरा हुआ रद्द

