यूपी पहुंचा अतीक़ का काफिला,बहन को है एनकाउंटर का डर

साबरमती/प्रयागराज : उमेश पाल मर्डर केस का मुख्य साजिशकर्ता और राजू पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। अतीक अहमद की यह यात्रा रविवार शाम शुरू हुई है। करीब 7 घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर यूपी पुलिस प्रयागराज के लिए रवाना हुई। रात में कई जगहों पर अतीक अहमद की गाड़ी को रुकता देखा गया। हालांकि, अधिक देर तक कहीं भी गाड़ी नहीं रुकी। अतीक को आराम का कोई मौका नहीं मिल पाया है। इस बीच अतीक की गाड़ी पलटने जैसे कयास लगाए जा रहे हैं। गुजरात के साबरमती जेल से लाया जा रहा अतीक अहमद का काफिला अब यूपी की सीमा में प्रवेश कर दिया है। अतीक अहमद के कैदी वाहन को झांसी पुलिस लाइन लाया गया है। यहां उसे नाश्ता कराया जाएगा। कुछ देर आराम करने के बाद एक बार फिर काफिला प्रयागराज के लिए रवाना होगा।
वहीं साबरमती जेल से प्रयागराज लाए जा रहे माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नें कहा है कि वे गुजरात से ही अपने भाई के काफिले के साथ चल रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें आशंका है कि हमारे भाई का एनकाउंटर हो सकता है। इसलिए हम साथ चल रहे हैं।