लखनऊ : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राम मंदिर दर्शन के बाद आज लखनऊ में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। आज मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यूपी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो प्रदेश की जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। इस ऐलान पर मनीष सिसोदिया के ट्विट्टर अकाउंट से ट्वीट भी साँझा किया गया है। इस ट्वीट में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश में महंगी बिजली के बिलों से मुक्ति दिलाने के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा… आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 24 घंटे के अंदर हर आदमी को घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट तक बिजली फ्री देंगें। इस प्रेसवार्ता में यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी को जिस तरह का जनसमर्थन पूरे प्रदेश में मिल रहा है वो उत्साहवर्द्घक है। हम दिल्ली सरकार के विकास के मॉडल को लेकर प्रदेश की जनता के सामने जाएंगे और हमें विश्वास है कि जनता हमारा साथ देने को तैयार है। यूपी का बजट करीब 5 लाख करोड़ है। हमने आकलन कर लिया है कि ये सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
मनीष सिसोदिया जनता की वोट की ताकत से बिजली के बिल कम हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में हमारी सरकार बनने के 24 घंटे के भीतर 300 यूनिट तक के बिजली के बिल जीरो हो जाएंगे।
यूपी चुनावों को लेकर आप पार्टी का बड़ा ऐलान,अगर हमारी सरकार बनीं तो 300 यूनिट फ्री बिजली

