पूर्णागिरी धाम में हादसा,पांच की मौत

टनकपुर: उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा होने की खबर है, कि एक वाहन ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।  इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है। दरअसल, गुरुवार को ठुलीगाड़ के निकट ही पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे और तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए  बुरी तरह चीखपुकार मच गई ,हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया कर तुरंत इलाज किया गया। कुछ ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे की जांच में लगी है। 

मरने वालो के नाम –

  • अमरावती पत्नी मोहन सिंह(26) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र.।
  • रामदेई पत्नी तोता राम( 30) निवासी सौहराव बहराईच उ.प्र. ।
  • बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष, निवासी सौहराव, बहराईच उ.प्र. ।
  • माया राम पुत्र बब्बू (29), उपरोक्त सौहराव, बहराईच उ.प्र. ।
  • नेत्रावती पुत्री वीर सिंह( 20), निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *