नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट ने मानहानि के मामले में दो साल की सजा करार की है। राहुल पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान ‘मोदी सरनेम’ पर विवादित टिप्पणी करने का बड़ा आरोप लगाया था। इसी मामले में राहुल पर गुजरात के भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दायर हुआ था।सजा सुनाए जाने पर कोर्ट में आज राहुल गांधी भी उपस्थित थे। कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए कहा कि आपको कुछ बोलना है? इसपर राहुल ने कहा कि मैंने हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। आगे भी उठाता रहूंगा। राहुल ने आगे कहा कि मेरे बयान से किसी को नुकसान नहीं हैं। मेरा इरादा किसी को ठेस नहीं पहुंचाना था। मैंने जानबूझकर किसी के खिलाफ नहीं बोला है।
राहुल का ट्वीट –राहुल गांधी ने ट्विटर पर महात्मा गांधी की कही गई लाइनों को लिखा। उन्होंने लिखा, ‘मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।’

