फिर फूटा कोरोना बम, सबसे ज्यादा मरीज मिले

देश में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है, एक बार फिर से इसका ख़तरा सभी को डरा रहा है। 140 दिन के अंदर संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने निकले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक़,बीते दिन बुधवार को 1300 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7605 हो गई है। बुधवार को संक्रमण से तीन लोगों ने जान भी गंवा दी। मरने वाले मरीज कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट से थे। देश में संक्रमण के चलते अब तक पांच लाख 30 हजार 816 लोगों की मौत हुई है। देश में इन्फ्लुएंजा के मामलों में वृद्धि और पिछले दो हफ्तों के दौरान कोविड के मामलों में वृद्धि को देखते हुए बुलायी गई थी।

बैठक में पीएम मोदी के निर्देश –

  • अब कोरोना की डेली पॉजिटिविटी रेट 1.46% हो गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.08% हो गई है। 
  • देश में अब तक 4 करोड़ 46 लाख 99 हजार 418 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। 
  • इनमें 0.02% मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है, जबकि 98.79 प्रतिशत लोग ठीक हो चुके हैं। 
  • पिछले 24 घंटे में 89,078 लोगों का टेस्ट हुआ। अब तक 92.06 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। 
  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन बुधवार को एक अहम बैठक की है।  देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक के दौरान कोविड के ताजा हालात और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों का जायज़ा ली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *