प्रदेश में बारिश और टिहरी में हुई ओलावृष्टि

उत्तराखंड में बीते दिन सोमवार को दोपहर बाद मौसम बदल गया है। भराड़ीसैंण में जमकर बारिश हुई है। टिहरी जिले में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश होने से पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। 

अगले चार दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

अगले चार दिन उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। जनपद देहरादून में भी बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *