पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीते दिनों अपनी गतिविधियां कम करने की बात कही तो कुछ लोगों ने इसे उनके राजनीतिक जीवन से संन्यास लेना कह दिया इसपर हरीश रावत की मानें तो उन्होंने खुद को कांग्रेस के 24 घंटे का सिपाही बताया है। ऐसे में उनके हरीश रावत ने कहा है कि अभी तो उन्हें हरिद्वार के लोगों का कर्ज पूरा करना है और वर्ष 2009 उन्हें अचानक हरिद्वार लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था जिसपर लोगों ने उन्हें विजयी बनाकर संसद में भेजा।
इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उनकी बेटी को हरिद्वार की उस सीट से विधानसभा में भेजा, जिसका कर्ज अभी वो उतार नहीं सके हैं। हरीश वर्ष 2024 के आम चुनाव में हरिद्वार सीट से अपना दावा कर रहे हैं। डॉ. हरक भी हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं और हरीश उन्हें वॉकओवर देने के कतई मूड में नहीं हैं।उन्होंने ये भी कहा है कि वो अपनी पुस्तक उत्तराखंडियत के दूसरे संस्करण पर काम करेंगे।

