अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव निवासी व शिलांग में तैनात रहे 35 असम रायफल में तैनात हवलदार 42 वर्षीय जवान कुलदीप सिंह भंडारी ऑपरेशन ड्यूटी के समय शहीद हो गए हैं। उनके परिवार में उनके पीछे अब बूढ़ी मां, पत्नी और दो बच्चे रह गए हैं । शनिवार देर शाम को शहीद का पार्थिव शव सेना के हेलीकॉप्टर के देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट आया और कल रविवार को विजयनगर में मंदाकिनी नदी किनारे पैतृक घाट पर शहीद की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि होगी।
हवलदार कुलदीप भंडारी पिछले कुछ समय से शिलांग में ड्यूटी पर तैनात थे बीते शुक्रवार को सेना जवान कहीं किसी ऑपरेशन पर जा रहे थे। इस दौरान जवान कुलदीप भंडारी शहीद हो गए। घटना कैसे हुई और कहां से हमला हुआ, इसे लेकर कोई स्पष्ट खबर अभी नहीं मिल सकी है। फलई के ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह राणा ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें बीते शुक्रवार दोपहर बाद सूचना मिली थी। आज, शनिवार सेना के कार्यालय से फोन कर घटना के बारे में बताया और देर शाम तक सेना के हेलीकॉप्टर से सैनिक के पार्थिव शव को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाने की बात कही गई। गांव में मातम पसरा हुआ है।

