सीएम धामी को सताई विद्युत आपूर्ति की चिंता,प्रदेश के लिए किया आग्रह 

देहरादून : आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मीटिंग की और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार विमर्श किया गया है। सीएम धामी दिल्ली दौरे पर हैं। बीते दिन शुक्रवार को उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से नई दिल्ली में बैठक की और प्रदेश मुखिया धामी ने राज्य में संभावित बिजली संकट से निपटने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से अतिरिक्त बिजली की मांग की। उन्होंने राज्य को केंद्रीय पूल से मार्च 2024 तक 400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली देने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया। नई दिल्ली में विशेष मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने मार्च 2023 तक 300 मेगावाट बिजली देने पर आभार व्यक्त किया है साथ ही केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया कि केंद्रीय दल उत्तराखंड में बिजली की मांग और जरूरत का अध्ययन कर एक कार्ययोजना बनाई जाएगी। प्रदेश में बेस लोड के लिए तापीय विद्युत गृह के उपलब्ध नहीं है।सीएम धामी ने केंद्रीय पूल से मार्च-2024 तक के लिए 400 मेगावाट अतिरिक्त कोटा उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *