पत्नी से नाराज पति नशा करके यूँ तमाशा मचाने लगा कि सभी देखकर मजे लेने लगे और पुलिस को सूचित कर दिया। नशे में धुत होकर ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे तक वह टंकी पर नौटंकी होती रही जिसके बाद इसी बीच एसडीआरएफ को भी बुलाया गया लेकिन शराबी पति का नशा उतरा तो खुद नीचे आ गया।
नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उस पर मुकदमा दर्ज किया यह सिरफिरे शराबी का मामला डालनवाला थाना के नालापानी इलाके का है। पुलिस की माने तो, क्षेत्र निवासी एक शख्स का शुक्रवार को पत्नी से झगड़ा हुआ था। वह पत्नी पर किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का आरोप लगा रहा था।
इसी बीच करीब 12 बजे वह नालापानी में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। उसने झगड़े के बाद शराब पी थी। टंकी पर चढ़कर उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। यहां पहुंचे इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट और अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया लेकिन वो किसी की भी नहीं सुन रहा था।

