नई दिल्ली : गौरतलब है कि आप नेता और पूर्व उपमुख्यम्नत्री मनीष सिसोदिया जमानत के लिए जद्दोजहत में लगे हुए थे लेकिन आज सोमवार को उनकी याचिका को नकारते हुए अब उन्हें होली तिहाड़ जेल में मनानी पड़ेगी। दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 मार्च तक के लिए भेज दिया है। सोमवार को सिसोदिया को सीबीआई की रिमांड खत्म होने पर राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया था। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को विपश्यना सेल भेजा है।
उन्हें इजाजत मिली है।कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को आगामी 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा है और सिसोदिया की अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही पेशी की जाएगी। चार मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की सीबीआई रिमांड को दो दिन और बढ़ा दिया था ही सीबीआई ने अदालत से मनीष सिसोदिया को तीन और दिनों के लिए रिमांड पर देने की मांग की थी। अदालत ने सिसोदिया द्वारा दायर जमानत पर सीबीआई को नोटिस भी जारी किया।

