बैंक से निकाला कैश, गड्डी में निकले चूरन वाले नोट

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से ऐसी खबर है जिसके जानकार सभी हैरान रह गए और डर भी गए हैं। यहाँ एक इंडियन बैंक से  आवास विकास परिषद के रिटायर्ड कर्मचारी ने कैश निकाला जिसमें 500 रूपए के नोटों के बीच बीच में चूरन वाले नॉट लगे हुए निकले हैं।   नोटों की गड्डी के बीच में बच्चों के खेलने वाले नोट मिले,जिसे देखते ही  सबके पसीने छूट गए। उन्होंने तत्काल ही बैंक प्रबंधक से शिकायत की। बैंक प्रबंधक ने कहा कि वे बैंक के कैश से मिलान करने के बाद कुछ स्पष्ट बता सकेंगे।दरअसल,आगरा की आवास विकास परिषद के रिटायर्ड कर्मचारी हाकिम सिंह ने नातिन की शादी के लिए बैंक से डेढ़ लाख रुपए निकाले, जिनमें 50 हजार रूपये की गड्डी में 500-500 रुपये के छह नकली नोट निकले। इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक से करने पर उन्होंने गिन कर नोट देने की बात कहकर पीड़ित को वापस लौटा दिया है। 

इस मामले  में एक निवासी हाकिम सिंह ने कहा है कि उनकी नातिन की शादी थी,और वो बीती 20 फरवरी को इंडियन बैंक की आवास विकास कार्यालय स्थित शाखा से डेढ़ लाख रुपए निकालने गए घर आए तो, 500 के नोटों की 50 हजार की एक गड्डी में ये नोट निकले। दूसरी दो गड्डियों में सभी नोट असली थे। पीड़ित ने आवास विकास परिषद व बैंक के मुख्यालय में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *