घरेलू एवं कमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में बढ़ोतरी होने के बाद आज गुरूवार को कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया है जहां कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर आलू उबाले और गैस सिलिंडर को सिर पर उठा कर विरोध जताया है साथ ही केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका और वहां मौजूद विधायक सुमित्र ह्देश ने भी सिलिंडर को सिर पर उठाकर गुस्सा जाहिर किया है।
विधायक सुमित्र ह्देश ने इस प्रदर्शन पर कहा कि केंद्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम आदमी का जीना मुश्किल बना चुकी है साथ ही सरकार को गैस सिलिंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए। पेट्रोलियम कंपनियों ने होली से पहले रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर आम आदमी को बड़ा परेशानी में डाल दिया है।
कंपनियों ने घरेलू गैस के साथ ही व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। राजधानी दून में घरेलू गैस की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। पहले यहां सिलिंडर 1072 रुपये में मिलता था, लेकिन बढ़ोतरी के बाद कीमत 1122 कर दी गई है।अब ये 2162 रुपये में मिलेगा।

