देहरादून बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव में इस वर्ष अध्यक्ष पद पर चार बार के सचिव पद संभाल चुके अनिल शर्मा का कब्जा रहा। अनिल शर्मा ने राजीव शर्मा उर्फ बंटू को 286 वोटों से हार देकर अध्यक्ष पद हासिल किया पर कब्जा किया। अनिल शर्मा को 1237 वोट मिले, जबकि बंटू को 951 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे आलोक घिल्ड़ियाल को 284 वोटों से संतोष करना पड़ा। ऑडिटर पद पर ललित भंडारी ने 1091 वोटों से जीत हासिल की, जबकि राजीव रोहिला को 574 वोट मिले। बार एसोसिएशन के लिए मतदान बीते दिन सोमवार को हुए और चुनाव में करीब 71 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव में 3488 अधिवक्ताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था। 2476 अधिवक्ताओं ने ही वोट डाले।
आपको बतादें कि अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष समेत 11 पदों के लिए कुल 41 अधिवक्ताओं ने नामांकन डाला और इनमें से थ्री प्लस महिला और सेवन प्लस पुरुष कार्यकारिणी सदस्य पर एक-एक अधिवक्ता ने ही नामांकन किया था। 39 प्रत्याशियों की किस्मत के फैसले आज हुआ।

