नदी में डूबे दो किशोर,खोज में जुटी टीम

उत्तराखंड के टनकपुर में आज मंगलवार दोपहर शारदा घाट में स्नान करने गए दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। गए। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू की। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्चों के डूबने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। डूबने वाले किशोरों के नाम अंकित निवासी फरीदपुर बरेली व अमित पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर है।
 अंकित अपनी नानी के घर टनकपुर आया था, और अमित के माता-पिता टनकपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों दोपहर को नहाने शारदा नदी के तट पर चले गए, जिस दौरान अचानक दोनों नदी में डूब गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *