देहरादून : जानकर ख़ुशी होगी की अब जानकी चट्टी खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए 3.38 किमी लंबे रोपवे का निर्माण शुरू होने ही वाला है इस राेपवे के बनने से एक घंटे में 500 लोग यमुनोत्री धाम पहुँच सकेंगे। आज गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह मी की अध्यक्षता में रोपवे निर्माण के लिए एसआरएम इंजीनियरिंग इंडस्ट्री लिमिटेड के साथ एमओयू हो गया है साथ ही इस रोपवे पर करीब 167 करोड़ रुपये का खर्च तय हुआ है।
प्रस्तावित खरसाली से यमुनोत्री राेपवे के निर्माण का पर हरी झंडी लग गई है और इस रोपवे निर्माण के लिए वन मंत्रालय से क्लीयरेंस पहले ही मिल चुका है। रोपवे का संचालन पीपीपी मोड पर होगा। मोना केबल तकनीक से यह रोपवे बनाया जाएगा। इसकी क्षमता एक घंटे में 500 यात्रियों की होगी। यात्री मात्र 15 से 20 मिनट में यमुनोत्री पहुंच सकेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी,सरकार से हुआ अनुबंध

