रसूलपुर :आज उत्तर प्रदेश के आगरा आए सासंद साक्षी महाराज ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 में सपा इतिहास बन बनकर उभरेगी। उन्होंने रामचरितमानस पर दिए गए बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य को भी आड़े हाथो लिया है और आज कहा कि रामचरित मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम कर दिया है।साक्षी महाराज बरहन रोड स्थित रसूलपुर गांव में बने वैद्य भूप सिंह आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज परिसर 101 फुट ऊंची भगवान शिव की मूर्ति लगाई गई है। साथ ही 108 शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हुई जहां कार्यक्रम के समापन पर सांसद साक्षी महाराज पहुंचे थे जहां भगवान शिव की पूजाकर हवन में उन्होंने आहुति दी। कार्यक्रम में वैद्य सुखवीर सिंह, पीतांबर सिंह लोधी, मनुआ त्यागी, लज्जाराम, वीरेंद्र जैन, मनीष, विक्रम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सपा के ताबूत में आखिरी कील ठुकी : साक्षी महाराज

