उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ जहां दूल्हा शादी के लिए निकला और मौत तक पहुंचा। पचदेवरा थाना क्षेत्र में बीते दिन शुक्रवार रात को बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस दुखद हादसे में दूल्हा समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को खबर मिलते ही, कोहराम मच गया। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल आए और डीएम ने बताया कि अनियंत्रित होकर बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई थी, जिसके बाद यह दुखद हादसा हुआ। आपको बतादें कि हरपालपुर क्षेत्र के कुड़हा गांव के देवेश पुत्र ओमवीर की शुक्रवार को शादी समारोह था और बराती शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के अभायन गांव के लिए निकले थे। इन गाड़ियों में शामिल एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पचदेवरा क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास गन्ने से भरी ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर बोलेरो बरवन रजबहा में जा गिरी। बोलेरो के अंदर आठ बाराती बैठे थे।
दुखद हादसा : दूल्हे समेत पांच की मौत,ख़ुशी मातम में तब्दील

