बॉबी पंवार को धरनास्थल पर जाने की इजाजत

देहरादून : देहरादून में बेरोजगारों के आंदोलन के बाद से मामला अभी शांत नहीं हुआ है। शुक्रवार को कचहरी परिसर में गर्मी का माहौल बना हुआ है। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार आज शुक्रवार को शहीद स्मारक पर अजीब सी हट में अड़े रहे और जिसपर स्मारक के बाहर पुलिस फोर्स तैनात हुई। जिसके बाद कोर्ट ने बॉबी पंवार को धरनास्थल पर जाने की मंजूरी  दी है । अब बॉबी साथियों को धरने से हट जाने के लिए समझा बुझाएंगे । भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बेरोजगार संघ का शहीद स्थल पर धरना हो रहा है। युवा बेरोजगारों ने शुक्रवार को भी धरना स्थल पर नारेबाजी की है। जब तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं होती, धरना शुरू रहेगा .  . 

भर्ती घाेटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवा बेरोजगारों पर नौ जनवरी को पुलिस ने लाठीचार्ज कर बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। बॉबी पंवार और अन्य को सशर्त जमानत मिल गई है, लेकिन सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवा बेरोजगार शहीद स्थल पर धरना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *