हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक दिवसीय दौरे पर मौजूद सीएम धामी के काफिले दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध करने वाले गौला संघर्ष समिति और यूथ कांग्रेस के कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने धर दबोचा आज सीएम को मंगलवार को सीएम धामी को आंवला गेट के पास सीवरेज ट्रीटमेंट/लीगेसी वेस्ट प्लांट का उद्घाटन करना था। इस दौरान युवा कांग्रेस नेता हेमन्त साहू को काले झंडे दिखाकर विरोध करने के चलते गिरफ्तार किया और प्रदर्शनकारी अंकिता हत्याकांड और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच के लिए चिल्ला रहे थे और इसकी मांग कर रहे थे।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई। सीएम के हल्द्वानी पहुंचने पर गौला संघर्ष समिति के नेताओं ने भी काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन भी जताया। समिति नेता पम्मी सैफी समेत 50-60 लोगों को पुलिस ने गिरफ्त में लिया है।
पहले गोला नदी में 108 क्विंटल खनिज से अधिक निकाले जाने पर संबंधित डंपर को एक दिन के लिए खनन पर रोकथाम लगी थी, बीते दिनों शासन ने यह व्यवस्था खत्म की थी।

